फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड टेस्ट

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अल्ट्रासाउंड टेस्ट नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। टेस्ट करवाने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे मरीजों के टेस्ट न होने से उन्हें डेढ़ से दो माह की तारीख दी जा रही है। टेस्ट न होने से खासकर गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को डेट देने के बाद अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे लोगों को बिना टेस्ट करवाए ही वापस लौटना पड़ा है। लगवैली के भूमतीर निवासी मनु राम ने कहा कि उन्हें अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए चौथी बार तारीख दी गई है। शनिवार को उन्हें 28 मई की तारीख दी है। वहीं, ममता, सीमा, चंपा, हीरा देवी, सुनीता तथा आशा देवी ने कहा कि उनको भी बार-बार टेस्ट की तारीख दी जा रही है। कुल्लू अस्पताल के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने कहा कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक की ड्यूटी शनिवार रात्रि शिफ्ट में है। ऐसे में उनके नहीं आने से शनिवार को मरीजों को 28 मई की तारीख दी गई है। उनके टेस्ट सोमवार को हो होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें