फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने खीरगंगा में हटाए अवैध शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पार्वती घाटी के धार्मिक पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल खीरगंगा में बने अवैध शेडों को हटाने के लिए वन विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को वन विभाग पार्वती की एक टीम ने खीरगंगा में बने अवैध शेडों को हटा दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने यहां बनाए गए 45 शेडों को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए थे। इसमें करीब 20 व्यवसायियों ने अपने-अपने शेडों को स्वयं हटाकर वन विभाग की जमीन को खाली कर दिया है। जबकि अन्य शेडों को हटाने का कार्य वन विभाग ने किया। इस दौरान विभाग ने वन भूमि पर बनाए गए करीब एक दर्जन शेडों को हटाया है। शेडों को हटाने से खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर आवाजाही करने वाले ट्रैकरों को यहां अब ठहरने की सुविधा नहीं मिल पाएगी। हाईकोर्ट के आदेश पर वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। वन मंडल पार्वती के डीएफओ हीरा लाल राणा ने कहा कि हाईकोर्ट ने 25 मई तक खीरगंगा में वन भूमि पर बने सभी अस्थायी शेडों को खाली करने का निर्देश दिया था। इसके तहत पर विभाग ने उपरोक्त जगह को खाली करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट के आदेश के तहत लोगों ने शेडों को नहीं हटाया तो वन विभाग इन लोगों के खिलाफ केस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें