रोहतांग को मंगलवार को भी बहाल करने की मांग
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय लोगों को रोहतांग दर्रा होकर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम से जल्द राहत मिलेगी। नेशनल एसटी कमीशन के पूर्व उपाध्यक्ष के अपील पर बीआरओ के अतिरिक्त महानिदेशक ब्रिगेडियर मोहन लाल ने यह भरोसा दिया है। रवि ठाकुर ने बताया कि उन्होंने रोहतांग में यातायात और कुंजम दर्रा को जल्द बहाल करने के लिए ब्रिगेडियर मोहन लाल से बातचीत की है। इस पर ब्रिगेडियर ने सकारात्मक संकेत दिया है। मोहन लाल ने रवि ठाकुर को भरोसा दिया है कि अप्रैल अंत तक कुंजम दर्रे को बहाल कर मनाली-काजा सड़क पर ट्रैफिक बहाल कर दिया जाएगा। कुंजम दर्रा बंद होने से स्पीति के पर्यटन कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एडवांस बुकिंग कर चुके कई विदेशी सैलानियों ने कुंजम दर्रा बहाल नहीं होने से अपना टूअर प्रोग्राम भी रद्द कर दिया है। उधर, ब्रिगेडियर मोहन लाल ने बताया कि रवि ठाकुर ने इन मामलों को लेकर उनसे बात की है, जिन पर बीआरओ गंभीरता से विचार करेगी।