फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवाह में 12 बीघा वन भूमि से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में वन विभाग ने अवैध कब्जाधारकों पर शिकंजा कस दिया है। सराज बीट में वन विभाग ने 12 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया है। वन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद वन विभाग अवैध कब्जाधारकों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को वन विभाग के आरओ बंजार मघर सिंह की अगुवाई में एक टीम सिराज बीट के तहत पाटन अलवाह गांव में अवैध कब्जा हटाने पहुंची। यहां पर एक व्यक्ति ने 13 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। भूमि की पैमाईश करने के बाद यहां अवैध कब्जा छुड़वाया गया। 13 में से 12 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा खाली करवाया गया। आरओ बंजार मघर सिंह ने कहा कि सिराज बीट के तहत पाटन अलवाह गांव के एक व्यक्ति के पास 13 बीघा में से 12 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा खाली किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सेब के 10 पेड़ों की प्रूनिंग भी की गई। वहीं डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों पर अवैध कब्जाधारकों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विभाग की कार्रवाई अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें