फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से नहीं हुआ मेडिकल बिलों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से नहीं हुआ
विज्ञापन

मेडिकल बिलों का भुगतान
परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। परिवहन पेंशनरों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर पेंशनरों की समस्याओं पर स्थायी समाधान करेंगे। उक्त बैठक प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार सूद की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

संघ ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि परिवहन पेंशनरों का 24 प्रतिशत भत्ता लंबित पड़ा है। 17 प्रतिशत अंतरिम राहत के साथ एक साल से मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं हुआ है। इसे जल्द जारी किया जाए। 65, 70, 75 वर्ष पूरा करने वाले पेंशनरों की पेंशन में 5,10,15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। कल्याण मंच ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक पेंशन नहीं लगी है। ऐसे में उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने में मुश्किलें आ रही हैं। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री से मांग करता है कि परिवहन पेंशनरों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान जीत राम कौशल, कलावंती, विमला देवी, निर्मला देवी, ज्ञान चंद, गंगा राम, भोला राम, तुलसी राम, मोहर सिंह, छापे राम, रमेश कुमार, जोगिंद्र कुमार, ज्ञान चंद, सुख सागर, गोविंद कुमार, कृष्ण लाल, मंजू शर्मा, ओम चंद, गगन कुमार, चंदू लाल, श्याम पाल, पौषू राम, उतम चंद, केहर सिंह, सुखदास, ठाकुर देव और चेत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें