फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन उड़ानों में 112 लोग हुए रोहतांग के आरपार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के लिए शुक्रवार को करीब दो हफ्ते के बाद घाटी के विभिन्न हेलीपैडों के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ान होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। जीएडी द्वारा निर्धारित शेड्यूल में शुक्रवार को तीन हवाई सेवाएं हुईं। इसमें 112 यात्रियों ने रोहतांग दर्रा को आर-पार किया है। कुल्लू स्थित हवाई सेवा के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पहली उड़ान भुंतर से स्तींगरी के लिए हुई। इसमें 18 लोग लाहौल पहुंचे, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। वहीं, यहां से अठारह लोग भुंतर पहुंचे। दूसरी उड़ान भुंतर से उदयपुर के लिए भरी गई। इसमें अठारह लोगों को उदयपुर में उतारा गया और उदयपुर से एक बच्चे के साथ 19 लोगों को भुंतर लिफ्ट किया गया। तीसरी और अंतिम उड़ान तांदी के लिए हुई, जिसमें 17 लोग लाहौल पहुंचे और यहां से पांच बच्चों समेत बीस यात्रियों को भुंतर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि उड़ान में स्तींगरी से एक मरीज को भी कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें