फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण में शाही स्नान कर ओलढ़ पहुंचे बिजली महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण में शाही स्नान कर
विज्ञापन

ओलढ़ पहुंचे बिजली महादेव
माहुंटी नाग भी पीणी से आज करेंगे देवालय की ओर कूच
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में रविवार को शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन करने के बाद आराध्य देवता बिजली महादेव ओलढ़ गांव पहुंचे। देवता के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा फू लमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वहीं माहुंटी नाग भी जरी से सोमवार को पीणी में हारियानों के साथ पहुंचे। जहां से देवता सुबह पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को देवालय की ओर कूच करेंगे। इससे पहले रविवार शाम को दोनों देवता जरी पहुंचे। जरी में रात्रि विश्राम करने के बाद दोनों देवता अलग हुए। बिजली महादेव बगियांदा, जां, छन्नीखोड़, सरसाड़ी होकर ओलढ़ गांव पहुंचे। माहुंटी नाग ने बलाधी होते हुए पीणी तक का सफर पूरा किया। जहां पर माता भागासिद्ध के साथ माहुंटी नाग का भव्य देवमिलन हुआ। गौर रहे कि पीणी क्षेत्र के आराध्य माता भागासिद्घ, देवता नारायण और माता चामुंडा इन दिनों पुनू की परिक्रमा पर निकले हुए हैं। बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि मणिकर्ण में शाही स्नान के बाद देवता बिजली महादेव और माहुंटी नाग अपने देवालय की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देवताओं के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें