कुल्लू।
ढालपुर में शनिवार सुबह रन फोर वोट थीम पर मैराथन का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नागरिकों को मत देने के लिए जागरूक अभियान के तहत हुई मैराथन का आयोजन स्वीप कोर कमेटी कुल्लू की ओर से किया गया।
उपायुक्त कार्यालय से गेमन पुल तक हुई मैराथन में जिला के स्कूल, कॉलेज आईटीआई, युवक मंडल, महिला मंडल, विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, आम नागरिक तथा नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ कुल्लू जिला की चुनाव ब्रांड एंबेडसर पायल ठाकुर ने हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान एडीसी कुल्लू राकेश शर्मा ने सभी लोगों से नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने युवाओं से मतदान में भाग लेते हुए लोकतंत्र को मजूबत बनाने का आह्वान किया।