मौहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय कुल्लू से भुंतर को जोड़ने वाले मार्ग पर मौहल के पास एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें सवार एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर जाकर हादसे की जायजा लिया और कार में सवार दोनों लोगों के बयानों का कलमबद्ध किए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मंडी से कुल्लू की तरफ आ रही एक कार मौहल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ईंटों से भरे एक ट्रक से जा टकराई। जिसमें पांगी की रहने वाली नारदेई घायल हो गई। जिसे कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।