फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए दल रवाना

विज्ञापन
युवा
विज्ञापन
कुल्लू। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत अंतर्राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। केरल में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय आदान-प्रदान युवा कार्यक्रम में हिमाचल राज्य के पांच जिलों से 50 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे है जिसमें जिला कुल्लू से दस प्रतिभागी भाग अर्जुन रिहान के नेतृत्व में शामिल होंगे। दल में राज ओबराय, अरूण, रोहित, भोजवंती, आकांक्षा अवस्थी, भावना, यशवंती, मनीषा तथा रीता रवाना हुए। यह प्रतिभागी 23 अक्तूबर से 7 नवंबर तक केरल में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत केरल राज्य के युवा प्रतिभागी आने वाले दिनों में हिमाचल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के कमांडेंट डा लाल सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का उद्देश्य युवाओं को संवेदनशील बनाने हेतु युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रादेशिक संस्कृति जैसे समूह चर्चा व लेक्चर कंपीटिशन, युवा कम्यूनिटी वर्क, एड्स तथा प्लस पोलियो आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें