फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार व गुशैणी में लगे खीमी राम गो बैक के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा के दौरान सैंज में हुई पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा तथा जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी के समर्थकों के बीच हुई धक्कामुक्की का असर बंजार तथा गुशैणी में भी देखने को मिला। सैंज से बंजार की तरफ मुड़ा भाजपा परिवर्तन रथयात्रा जब बंजार के सिंधवा पहुंचा तो यहां एक फिर से सुरेंद्र शौरी के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई। शौरी के समर्थकों की नारेबाजी का सिलसिला नहीं रुका और यहां से करीब 10 किमी आगे गुशैणी पहुंचने पर खीमी राम गो बैक के नारे तक लगा दिए। इस दौरान कई जगहों पर खीमी राम शर्मा रथ पर सवार न होकर निजी वाहनों पर यात्रा करते हुए देखे गए। बताया जा रहा है कि सैंज में पूर्व मंत्री के समर्थकों द्वारा सुरेंद्र शौरी के साथ की गई बदसलूकी के चलते उनके समर्थकों ने यह बदला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें