फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में जिला परिषद के लिए आए 68 नामांकन

विज्ञापन
कुल्लू में जिला परिषद बरशैणी वार्ड से नामांकन पत्र भरती रेखा गुलेरिया। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में पंचायतीराज चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को जिला परिषद के लिए 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर जिला के सर्द मौसम में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला कुल्लू की 14 जिला परिषद वार्ड के लिए कुल 68 नामांकन पहुंचे हैं। इसमें कुल्लू विस के पांच वार्डों के लिए 15 लोगों ने पर्चा भरा है, जबकि आनी के चार वार्ड के लिए सबसे अधिक 30, बंजार विधानसभा में दो वार्ड के लिए 13 और मनाली विस क्षेत्र के तीन वार्ड से दस उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है। वहीं, बीडीसी के लिए जिला में 103 वार्डों के लिए 422 लोगों ने नामांकन भरा है। बंजार पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए 76 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है, जबकि नग्गर खंड के 25 वार्डों से 80, सदर कुल्लू पंचायत समिति के 33 वार्डों के लिए सबसे अधिक 121, आनी पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए 75 तथा बंजार के 15 वार्डों के लिए 70 लोगों ने दावेदारी जताई है। चार जनवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, जबकि छह जनवरी को नाम वापसी को लेकर सभी नजरें टिकी हैं। इस दिन साफ होगा कि किस वार्ड से कितने दावेदार मैदान में होंगे। बहरहाल, अभी जिला परिषद के 14 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की चिंता को बढ़ा दिया है। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि तीन दिन तक पंचायतीराज के जिला परिषद, बीडीसी, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि चार जनवरी को नामों की छंटनी और छह जनवरी को नाम वापिस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें