300 ट्रांसफार्मर और 50 पेयजल स्कीमें प्रभावित
जिले में सात घर और कई गोशालाओं को भी हुआ नुकसान
जिला प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों को किया अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में हुई भारी बारिश और बर्फबारी से करोड़ों को नुकसान हुआ है। बुधवार रात से जारी बर्फबारी और बारिश से जिला कुल्लू में 300 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इसका असर जिला मुख्यालय ढालपुर में भी देखने को मिला। शहर में सुबह आठ बजे से लेकर करीब दस घंटे तक बिजली बंद रही। इसका अअसर सरकारी कार्यालयों के साथ निजी क्षेत्र में भी देखने को मिला। इसके अलावा जिला में पिछले 24 घंटों के दौरान पानी की 50
से ज्यादा स्कीमें प्रभावित हो गई हैं। जगह-जगह हुए भूस्खलन से जिला में सात रिहायशी मकानों के साथ गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। जिसका राजस्व विभाग ने आकलन शुरू कर दिया है। मौसस के बदले रुख से लोग सहमे हुए हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि जिला कुल्लू में किसी तरह का जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने मौसम के रुख को देखते हुए लोगों और सैलानियों को घर से बाहर निकलने की हिदायत दी है। डीसी ने कहा कि बारिश और बर्फबारी से हुआ नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। वहीं देर शाम को कुल्लू में भारी ओलावृष्टि हुई है।