फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिउंड-न्यूली सड़क पर होगी टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। घाटी की मुख्य सड़क सिउंड-न्यूली पर अब लोगों को गड्ढों से निजात मिल पाएगी। सड़क की जल्द टारिंग की जाएगी। इस पर करीब 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क में आठ किलोमीटर तक टारिंग का कार्य किया जाना है। एचपीपीसीएल की ओर से सड़क की टारिंग के कार्य को पूरा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क की टारिंग न होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किए। लोग सड़क में टारिंग करने की मांग कर रहे थे। लेकिन काफी समय बाद लोगों की मांग पूरी हो गई है। ग्रामीण शेर सिंह, भगत राम, मनोज कुमार, श्याम लाल, ओम दत्त, मुरारी लाल, मेहर चंद, मोती राम, संगत राम, झाबे राम, देउरीधार पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उप प्रधान भगत राम, शैंशर प्रधान नरेश कुमार, शांघड़ प्रधान सवित्रा देवी, सुचैहण प्रधान रेपती राम ने कहा कि सड़क पर कुछ समय पहले टारिंग की गई थी, जो अधूरी थी। टारिंग एक माह बाद ही उखड़ गई थी। लेकिन इस बार एचपीपीसीएल की ओर से जब टारिंग का काम शुरू किया जाएगा तो ग्रामीण इसकी देखरेख स्वयं करेंगे। इस बार सड़क पर टारिंग अच्छी तरह से की जाएगी। उधर, इस संबंध में एचपीपीसीएल के एक्सईएन सुरेश कुमार ने कहा कि कुछ समय बाद 54 लाख से आठ किलोमीटर सड़क पर टारिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क की टारिंग होने से जनता को राहत मिल जाएगी। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें