फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल होगी हेलीकाप्टर की छह उड़ाने

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल होंगी हेलीकॉप्टर की छह उड़ानें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/कोकसर। जीएडी ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए दो दिन की उड़ानों की तिथि निर्धारित की है। पहली उड़ान रविवार को भुंतर से किलाड़ और किलाड़ से चंबा के लिए होगी, जबकि दूसरी उड़ान चंबा से अजोग तथा चंबा के बीच होगी। तीसरी उड़ान रविवार को ही चंबा से किलाड़ के लिए प्रस्तावित है। किलाड़ से इसी दिन हेलीकॉप्टर भुंतर रवाना होगा। एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि लाहौल के लिए हेलीकॉप्टर 18 फरवरी को पहली हवाई सेवा भुंतर से उदयपुर और वापस भुंतर के लिए निर्धारित है। दूसरी उड़ान भुंतर से स्तींगरी के लिए होगी और फिर वापस भुंतर आएगी। उन्होंने बताया कि तीसरी और अंतिम उड़ान भुंतर से तिंदी और बारिंग हेलीपैड के लिए संयुक्त रूप से होगी। सभी उड़ानें मौसम पर निर्भर रहेंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें