फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कार्निवाल का आज रंगारग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल (शरदोत्सव) बुधवार से शुरू होगा। कार्निवाल का शुभारंभ माता हिडिंबा की पूजा-अर्जना के साथ होगा। बाद में मनाली के माल रोड पर ऊझी घाटी के महिला मंडल की ओर से भव्य झांकियां पेश कर पर्यटकों को अपनी पारंपरिक संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पांच दिवसीय शरदोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इसके अलावा कार्निवाल के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आए दल भी प्रस्तुति देंगे। हालांकि नववर्ष के जश्न के बाद मनु की नगरी मनाली सैलानियों से गुलजार हो गई है। कारोबारियों को विंटर कार्निवाल से भी पर्यटकों को कैश करवाने की उम्मीद है। कार्निवाल में महिलाओं का फैशन शो, लोकनृत्य, वायस ऑफ कार्निवाल, शरद सुंदरी प्रतियोगिता, रस्साकशी, हिमाचली पारंपरिक पोशाक, होरन व नाटी आकर्षण होगा। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि कमेटी ने विंटर कार्निवाल के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री देवी हिडिंबा की पूजा-अर्चना के साथ विंटर कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों व सैलानियों के मनोरंजन के लिए मनाली के माल रोड पर हिमाचली व्यंजन, स्थानीय वाद्य यंत्र, लोकनृत्य, होरन नृत्य, कुल्लवी नाटी व तंबोला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें