फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर के चकलाड़ी में देवता पताल की पिंडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर के चकलाड़ी में देवता पताल की पिंडी चोरी
विज्ञापन

गांव कमेटी ने पुलिस को दी शिकायत, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी की सोयल पंचायत के चकलाड़ी गांव में देवता पताल की पिंडी अचानक चोरी हो गई है। घटना के बाद गांव के लोगों में रोष है। गांव कमेटी ने पिंडी चोरी मामले को लेकर पहले बैठक की और बाद में मनाली पुलिस को घटना से अवगत करवाया। मौक पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और कारदार समेत गांव के लोगों के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एसआई बाबू राम ने कहा कि हरिपुर के चकलाड़ी गांव के बीच देवता पताल की पिंडी रखी गई थी। इसके प्रति गांव के लोगों में गहरी आस्था है, लेकिन 21 दिसंबर से देवता की पिंडी अपनी जगह पर नहीं थी। ग्रामीणों ने पिंडी चोरी होने पर पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई भी पता न लगने से गांव कमेटी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिंडी के चोरी होने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। साथ ही देवता नारायण का मंदिर और भंडार भी है। देवता के कारदार प्रदीप ठाकुर ने कहा कि देवता पताल की पिंडी को लेकर गांव के लोगों में श्रद्धा का भाव है। उन्होंने पुलिस से जांच कर दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है। जांच अधिकारी बाबू राम ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले को लेकर गांव के लोगों के बयानों को दर्ज कर कर लिया है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें