फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार के लालच में आया चरस आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के मलाणा स्थित बुर्जीमोड़ में चरस की खेप के साथ पकड़ा गया युवक दस हजार रुपये की लालच में आ गया। युवक चरस को मलाणा गांव से एक नेपाली से लाया था, उसे जरी के साथ बगियांदा तक पहुंचाना था। इसके लिए नेपाली ने युवक से दस हजार रुपये की डील की थी। लेकिन इस दौरान युवक जरी पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस ने सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर युवक को कुल्लू की अदालत में पेश किया है। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ के बाद जरी पुलिस नेपाली की तलाश कर रही है। जरी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई चिंत राम ने कहा कि युवक को मलाणा में एक नेपाली ने एक किलो 561 ग्राम चरस को पार्वती नदी को पार करते हुए बगियांदा तक पहुंचाने को कहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस नेपाली की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें