फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर ने छात्र को जड़ा थप्पड़, विद्यार्थियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू बस स्टैंड में सोमवार दोपहर को कंडक्टर ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर मौके पर वहां मौजूद छात्रों ने हंगामा कर दिया। बस स्टैंड में छात्रों व परिचालक के बीच बहसबाजी भी हुई। गुस्साए छात्र देवसदन परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिलने जा पहुंचे और उनके समक्ष सारा मामला उठाया। मंत्री ने गलती होने पर माफी मांगने के लिए कहा। हालांकि बाद में मामला थाना तक पहुंचा और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को कॉलेज के कुछ छात्र बस स्टैंड कुल्लू में थे। यहां किसी बात को लेकर एक छात्र की कंडक्टर से कहासुनी हो गई। इस पर कंडक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस पर मामला गरमा गया और विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर दर्जनों विद्यार्थी इकट्ठा हो गए। गुस्साए विद्यार्थी परिवहन मंत्री गोविंद सिंह के पास देवसदन जा पहुंचे और मामले के बारे में अवगत करवाया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फोनकर कहा कि यदि कंडक्टर की गलती है तो वह माफी मांगे। काफी देर तक दोनों पक्ष अड़े रहे। बाद में मामला पुलिस थाना सदर तक जा पहुंचा। यहां कंडक्टर ने छात्र पर वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सलाह करने का मौका दिया। इस पर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। उधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि बस स्टैंड कुल्लू में कंडक्टर की ओर से एक छात्र को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है। इसके चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें