फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने रखी पेयजल-खराब सड़कों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के समक्ष लोगों ने रखीं मांगें
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। नवगठित मनाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हरिचंद शर्मा ने वीरवार को बड़ाग्रां और दुआड़ा पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने जटेहड़-बिहाल-कटराईं लिंक रोड और दुआड़ा-मेहा रोड की खस्ताहाल के बारे में बताया। ग्रामीणों ने कहा कि अनदेखी के चलते सड़क में वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दुआड़ा और बड़ाग्रां में पेयजल की समस्या को भी उठाया गया।
विज्ञापन

वहीं हरिचंद शर्मा ने दोनों पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि जनता की इन समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। सेब सीजन से पहले सड़कों खासकर संपर्क मार्गों का ठीक होना आवश्यक है। अगर सीजन से पहले संपर्क मार्ग ठीक नहीं हुए तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने भाजपा को फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देने के लिए अपना घोषण पत्र पढ़ने की सलाह भी दी। इस मौके पर सतीश चंद, राजीव ठाकुर, प्यारे चंद, रोहित महंत, हंसराज, सुशील महंत, अमर चंद, कमलकांत, आशीष कुमार, श्याम चंद, प्रेमचंद, अशोक, दिनेश, दुष्यंत डोगरा और अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें