फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में रूका जावल पुल का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट के अभाव में अटका
विज्ञापन

जावल पुल का निर्माण कार्य
ग्रामीण जान जोखिम में डाल पार कर रहे झूला पुल
बंजार विधायक के आश्वासन पर नहीं मिला बजट
संजीव कुमार
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाली कंडीधार पंचायत के गांव जावल के ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर झूला पुल पार करने के लिए मजबूर हैं। बजट के अभाव में जावल पुल का निर्माण कार्य अटका पड़ा है। जिसके कारण ग्रामीणों समेत पर्यटकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
स्थानीय पंचायत ने पुल निर्माण कार्य के लिए पांच लाख की राशि मनरेगा के तहत डाल दी थी और पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था लेकिन बजट की कमी के चलते पिछले कुछ महीनों से पुल का काम बंद पड़ा हुआ है। मामले को लेकर ग्रामीण बंजार विधायक से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही पुल निर्माण कार्य के लिए बाकी बजट विधायक निधि से दिया जाएगा लेकिन अभी तक बजट का प्रावधान नहीं होने से पुल निर्माण कार्य अधर में है। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि जल्द ही पुल के लिए बजट का प्रावधान किया जाए। झूले के पास फिश फार्म वालों ने नदी को झील में तबदील किया कर दिया है। जिससे बरसात में यहां से आना-जाना खतरे से खाली नहीं है। स्कूल के वच्चों को हर रोज यहां से आना-जाना पड़ता है और कई पर्यटक यहां घूमने आते हैं। जोकि झूला पुल से गुजरते हैं। जावल गांव के 35 परिवार यहां से आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण नरेश कुमार, दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, बेली राम, देव, थनु, सुमा देवी और मंजू देवी के अनुसार नदी का जलस्रोत बढ़ने से झूले के पास बहुत बड़ी झील बन जाती है। झूले के समीप ही पानी का बहाव आ जाता है और झूले के पास कोई भी रेलिंग नहीं होने से रात को चलना जोखिमभरा हो जाता है। यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बरसात में नदी का जल स्तर बढ़ने से पहले ही पुल के बजट का प्रावधान कर पुल तैयार किया जाए। इधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने बताया कि मामले को लेकर जानकारी ली जाएगी। वहीं, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि मामले को लेकर बजट प्रावधान के लिए पग उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें