फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर की खेती में डाला जा रहा पीने का पानी

विज्ञापन
water - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला के ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत को लेकर लोग काफी परेशान हैं। प्रभावितों का आरोप है कि पेयजल स्कीमों को तोड़कर लोग खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। जिससे गांव के लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जिला कुल्लू के खोखन पंचायत स्थित शाढ़ाबाई के साथ लगते ठाडेआगे गांव के लोग एक माह से समस्या झेल रहे हैं। उन्हें चार किलोमीटर दूसरे गांव खोखन या फिर रेरीबाई से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूप लाल, मस्त राम, सेस राम, भाग चंद, पुने राम, लाल चंद तथा रमेश के अनुसार गांव में चल रही पेयजल की भारी किल्लत को लेकर उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ है। सोमवार को उन्होंने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को पत्र द्वारा शिकायत की है। उनके गांव को जोड़ी गई पानी की स्कीम से कुछ लोग टमाटर की खेती को सिंचित कर रहे हैं। जिससे उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। वहीं इस संबंध में आईपीएच विभाग शमशी के अधिशाषी अभियंता बीबी गोयल ने कहा कि अगर पेयजल स्कीमों से खेतों की सिंचाई की जा रही है तो विभाग एफआईआर दर्ज करेगी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें