फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय वेद राम ठाकुर मेमोरियल पुरस्कार से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहनाई वादक हेत राम सम्मानित
विज्ञापन

ठाकुर वेद राम की स्मृति में विभूतियां सम्मानित
कुल्लू। सहकारिता के युग पुरुष ठाकुर वेद राम की स्मृति में मंगलवार को प्रदेश की सात विभूतियों को ठाकुर वेदराम मेमोरियल राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राधा संस्था की सुदर्शना ठाकुर को जन कल्याण एवं पर्यावरण के क्षेत्र में ठाकुर वेदराम मेमोरियल राज्य पुरस्कार दिया गया।
वहीं लाहौल-स्पीति के होनहार युवा क्रिस ठाकुर को समाज उत्थान एवं सामाजिक व्यक्तित्व वेद राम मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में ठाकुर वेद राम मेमोरियल अवार्ड प्रिंट मीडिया में जसवंत ठाकुर को, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जितेंद्र गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया। लोक कला एवं संस्कृति पुरस्कार टिपरी गांव के प्रसिद्ध शहनाई वादक हेत राम को दिया गया। सामाजिक संस्था का अवार्ड इस बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रुप जिला कुल्लू को दिया गया। नई उड़ान उभरती प्रतिभा का वेद राम मेमोरियल अवॉर्ड इस बार सारेगामा फेम एवं दृष्टि बाधित पायल ठाकुर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ठाकुर वेद राम मेमोरियल सोशल, कल्चरल, एनवारमेंट एडं वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं भुट्टिको के मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष सोसायटी द्वारा सहकार शिरोमणि ठाकुर सत्य प्रकाश के जन्म दिवस पर 8 मई को भुट्टिको के सभागार में यह अवॉर्ड दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार भी यह आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें