फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलाहच-कलवारी पेयजल योजना का कार्य लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पलाहच-कलवारी पेयजल
विज्ञापन

योजना का कार्य लटका
सात साल बाद भी नहीं बिछी योजना की पाइप लाइन
दो पचांयतों के एक दर्जन गांव के जनता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। वर्ष 2010 में 1.04 करोड़ से लागत से निर्मित कलवारी -पलाहच पेयजल योजना सात साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। लोगों में रोष है कि आईपीएच विभाग की लेटलतीफी से योजना अभी सिरे नहीं चढ़ पा रही है। कलवारी और पलाहच के एक दर्जन ग्रामीण आज भी इसका इंतजार कर रहे हैं। 2010 में इस पेयजल स्कीम को मंजूरी मिली थी। तब क्षेत्र के लोगों को उनके इलाके में पेश आ रही पेयजल की किल्लत को दूर होने की उम्मीद थी।
पलाहच पंचायत प्रधान फूला देवी, उपप्रधान तेज पाल, वार्ड पंच देवेंद्र नेगी, रीना देवी, तेजा सिंह, वीर सिंह, चंद्रकला, मैना देवी, ललिता देवी, निधि सिंह, घनश्याम, प्रेम सिंह, कमलेश, नेत्र चंद और मोती राम का कहना है कि आज भी इस योजना की मुख्य पाइप लाइन का कार्य आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। मुख्य लाइन को छोड़ कर अन्य पाइपों को पहले ही बिछाया गया है। पेयजल के स्टोर टैंक भी बना दिए गए हैं जो शोपीस बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल योजना के पूरा नहीं होने से पंचायतों के एक दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पानी की कमी होने से उन्हें नदी नालों से पानी ढोना पड़ रहा है। इस संबंध में आईपीएच विभाग बंजार के सहायक अभियंता एमएस धामी के अनुसार कलवारी-पलाहच पेयजल योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शेष बचे कार्य में मुख्य पाइप लाइन को बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें