फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज की चार पंचायतों में मोबाइल सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के शैंशर, देउरीधार, गाड़ापारली और शांघड़ पंचायत के दर्जनों गांवों में एयरटेल की मोबाइल सेवा गड़बड़ा गई है। उपभोक्ताओं को मोबाइल पर कमजोर सिग्नल की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राम लाल, महेंद्र सिंह, लीलाधर, कर्म चंद, खूब राम, डोला सिंह, मोहन लाल, द्वीप चंद, भागीरथ, लोत राम, कृष्ण चंद, जय सिंह, फतेह चंद आदि ने कहा कि कमजोर सिग्नल की वजह से फोन करते समय बीच में ही कॉल कट रही है। पिछले तीन सप्ताह से यह समस्या चल रही है। कंपनी ने मोबाइल टावरों को 4 जी सिग्नल से तो जोड़ दिया है, लेकिन सिग्नल टू जी का ही चल रहा है। शैंशर पंचायत उप प्रधान तुलसी राम ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में अधिकतर लोगों के पास एयरटेल के सिम कार्ड हैं, लेकिन एयरटेल की सेवाएं गड़बड़ा जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए जाएं। एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि एयरटेल के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। लोगों को बेहतर सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें