फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीपैट युक्त ईवीएम संचालन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)।
लाहौल क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों तथा पीठासीन अधिकारियों के लिए चुनाव में इस्तेमाल की जाने वाली वीवीपैट युक्त ईवीएम के इस्तेमाल के लिए केलांग में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक केआरवीएचएन चक्रवर्ती ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों की मतदान के बेहतर संचालन में अहम भूमिका रहती है। उन्हें अपनी भूमिका का निर्वहन बिना संकोच के सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन


वीवीपैट युक्त ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी शंकाओं को समय रहते दूर करते हुए उन्हें इस कार्य के लिए पूरी तरह निपुण किया जाए। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाने एवं इसकी पूरी गोपनीयता बनाये रखने पर भी बल दिया। इस अवसर पर चुनाव के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारी और एसडीएम उदयपुर सुनील वर्मा ने वीडियो प्रोजेक्टर से मतदान के दौरान वीवीपैट युक्त ईवीएम के बेहतर इस्तेमाल को लेकर सभी सेक्टर अधिकारियों तथा पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से वीवीपैट युक्त ईवीएम के बेहतर इस्तेमाल के लिए जिला मुख्यालय केलांग के अतिरिक्त उपमंडल मुख्यालय उदयपुर तथा काजा में लोगों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। शिविर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी, निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा, तहसीलदार निर्वाचन दोरजे ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें