कुल्लू। ग्राम पंचायत पीज में वन विभाग की मदद से 5,500 पौधे रोपे गए। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पीज के प्रधान, बल्ह पंचायत के उपप्रधान, डीएवी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज के प्रधानाचार्य, निजी बैंक के कर्मचारी तथा संपूर्ण उड़ान एनजीओ के स्वयं सेवियों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण में उपस्थिति दर्ज करवाई।
पीज विद्यालय के प्रधानाचार्य सतपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। ऐसे में अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए स्कूली विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। संवाद