सैंज/न्यूली (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति लोगों खासकर युवाओं को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के तहत छन्नी नाला में बान के 105 पौधे रोपे गए।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि युवाओं को पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर एंड रेंजर और ईको क्लब के स्वयंसेवियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्राचार्य डॉ. सुजाता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। संवाद