फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाइसेंस के लिए 55 चालकों ने दी परीक्षा, 45 पास

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में लाइसेंस के लिए चालकों के ट्रायल लिए गए। साथ ही वाहनों की पासिंग की गई। लाइसेंस पाने के लिए केलांग में 55 चालक पहुंचे। इनमें 45 चालक ट्रायल में पास हुए हैं।
विज्ञापन

वाहनों की पासिंग भी मंगलवार को हुई। इसमें 10 व्यावसायिक और चार निजी वाहन लाए गए थे। ये सभी वाहन फिटनेस टेस्ट में पास पाए गए। निरीक्षण में किसी भी वाहन में खामी नहीं पाई गई।
मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) अभिषेक शर्मा ने कहा कि मंगलवार को केलांग में वाहनों की पासिंग और चालकों के ट्रायल लिए गए। 55 चालक ट्रायल देने पहुंचे थे, इनमें 45 चालक अपने वाहन पर नियंत्रण रख पाए। फिटनेस के लिए 15 वाहन आए थे। निरीक्षण में सभी वाहन फिट मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें