फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसलादी में 12 कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कसलादी में तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

घटना में कुछ नहीं बचा पाए परिवार, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
ग्रामीणों ने मशक्कत कर साथ लगते घरों को जलने से बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती वैली की ग्राम पंचायत पीणी के कसलादी गांव में रविवार को 12 कमरों का तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में 35 लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने पर दो पंचायतों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचाया। अन्यथा गांव में बड़ा नुकसान हो सकता था। आग की इस घटना में तीन परिवारों के लोग कुछ भी नहीं बचा पाए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को दासी देवी पत्नी शोभा राम के घर में अचानक चिंगारी उठी। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी बढ़ गईं कि इन्हें बुझाना मुश्किल हो गया। इससे पहले कि ग्रामीण और परिवार के लोग आग पर काबू पा लेते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में लिया। कुछ ही घंटों में पूरा मकान राख के ढेर में तब्दील हो गया। गांव में आग लगता देख दो पंचायतों के लोग मदद को दौड़े। लोगों की मदद से साथ लगते मकानों को जलने से बचाया गया। आग की लपटों की चपेट में साथ लगते मकान भी आ गए थे। आग की इस घटना से हरिचंद और रामलाल पुत्र का परिवार खुले आसमां के नीचे आ गया है। पीणी पंचायत में कसलादी वार्ड पंच मीरा देवी ने कहा कि आग की घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में 35 लाख का नुकसान हुआ है। जबकि साथ लगते घरों को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया। आग से तीन परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैला के खड़ोहा गांव में जला पड़ाछा
सैंज/न्यूली। ग्राम पंचायत रैला के गांव खड़ोहा में रविवार शाम करीब चार बजे ढाले राम का पड़ाछा जल गया। इसमें पशुओं के लिए चारा आदि भंडारण किया हुआ था। आग की इस घटना में चार लाख के नुकसान का अनुमान है। घटना दिन की थी। अगर रात के समय होती थी तो साथ वाले घरों को भी खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें