फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों के प्रवेश ने खोली सुरक्षा की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बाहरी युवक के आने से कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कुल्लू कॉलेज में बाहरी युवकों की सक्रियता से विद्यार्थी परेशान हैं। वहीं, अब बुधवार को कुल्लू कॉलेज में बाहरी युवक के कॉलेज परिसर में घुसने के साथ प्रोफेसर को पिस्तौल दिखाने से विद्यार्थी व स्टाफ भी घबराए हुए हैं। इसको लेकर कॉलेज की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

शहरवासी राजेश कुमार, तेज प्रताप सिंह, सीता राम ठाकुर, डोला राम, दया सिंह, चमन लाल, सुनीता, उमा ठाकुर, रेशमा, अनीता, उमेश शर्मा, अमित सूद तथा देव राज ने कहा कि सरकारी शैक्षणिक संस्थान में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंद होना चाहिए। इससे न केवल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ती है, बल्कि शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉलेज में पुलिस का पहरा होना चाहिए या फिर दिन के समय ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस को गश्त करने की जरूरत है। कुल्लू कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नंद लाल शर्मा ने कहा कि आउट साइडर (बाहरी युवकों) को चेक करने के लिए अनुशासन समिति का गठन किया है, जो शक होने पर विद्यार्थियों के आईकार्ड को चेक करती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है। इस पर नजर रखने के लिए पूरे कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरों से नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें