अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैंज में 26वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले का बुधवार को समापन हो गया है। राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से आयोजित समारोह में स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बाल विज्ञान सम्मेलन के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की प्रायोजक जिला विज्ञान पर्यवेक्षक जूही चड्ढा ने बताया कि विज्ञान व गणित विषय से संबंधित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गई। मॉडल प्रदर्शनी में ट्रिनिटी स्कूल बंजार, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैंज तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंजार ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर ग्रामीण में संजीव कुमार, खेमराज व तमन्ना तथा शहरी में अखिलेश ठाकुर, चमनदीप व हरबंस ठाकुर सीनियर ग्रामीण में प्रिया ठाकुर, अंजनी व खूब राम तथा शहरी में ज्योति ठाकुर, उनिताव तेजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में जाह्नवी शर्मा व प्रशांत कुमार ने पहला दूसरा स्थान प्राप्त किया। मैथमेटिक्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में सैट स्कूल बंजार का दिक्षित, मिडल स्कूल चकुरठा का नारायण सिंह तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूजाली की पल्लवी तथा सीनियर वर्ग में वंशज गुप्ता, पुष्पेंद्रव लताशा तथा सीनियर सेकेंडरी में आदित्य शर्मा व निशांत ठाकुर अव्वल रहे। क्विज प्रतियोगिता के ग्रामीण कनिष्ठ वर्ग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्रैहींण, मिडल स्कूल नरवाली तथा हाई स्कूल भलाण, ग्रामीण वरिष्ठ वर्ग में ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल बंजार, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंजार तथा ग्रेट हिमालयन स्कूल बंजार, वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठाहड़, कलवारी व हाई स्कूल रुआड़, शहरी वर्ग में ट्रिनिटी बंजार, ग्रेट हिमालयन बंजार व सैट स्कूल बंजार तथा सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज के विद्यार्थियों ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जगह बनाई। जूही चड्ढा ने बताया कि ब्लॉक स्तर के विजेताओं को 24 से 26 सितंबर तक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर, उप प्रधानाचार्य कुलदीप ठाकुर, विज्ञान अध्यापक संघ के जिला प्रधान सिकंदर ठाकुर, मुख्याध्यापक राहुल शासनी, विनोद कुमार, कुशाल चंद, धर्मेंद्र, जगरनाथ, श्याम, तारा महंत, पुनीत कायस्था एवं गीता उपस्थित रहे।