जिला कुल्लू व जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लोगों को आवाजाही की उचित सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग स्कीम के तहत 72 अस्थायी बस रूटों को एक साल का परमिट जारी किया है। लोकल रूटों में मनाली-रोहतांग के अलावा करीब नौ नए रूट मनाली से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच एसी बसों को चलाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
निगम लोकल रूटों में कुल्लू से बस्तोरी, कुल्लू-बनोगी, कुल्लू-त्रैहण-नरोगी, कुल्लू-रैला, रुमसू-हलाण-कुल्लू, कुल्लू-सोघी-कुल्लू, बंजार-जौरी, कुल्लू-कनौन, बंजार-सजवाड़, कुल्लू-तांदी, कुल्लू-शरची, कुल्लू-खणीपैंदे, सलग्रां-केलांग-मनाली, कुल्लू-काजा, केलांग-लेह, योचे-रिवालसर, उदयपुर-किलाड़-चंबा, काजा-त्रिलोकीनाथ, उदयपुर-कुकुमसेरी, उदयपुर-चिमरेट, मुद्रिका बस, केलांग-लसपक वाया सुमनम, केलांग-त्रिलोकीनाथ-शिकोली, उदयपुर-जाहलमा-यंगथंग, केलांग-खंजर-कुल्लू, मनाली-किलाड़ वाया सलपट, कुल्लू -केलांग-रारिक, केलांग-पियूकर वाया गोशाल, केलांग-खंजर-मेह, केलांग-तांदी वाया जोवरंग रापे, केलांग-त्रिलोकीनाथ-शिकोली वाया नालडा शामिल हैं।
साथ ही इनमें उदयपुर-खंजर वाया चिमरेट, जाहलमा-नैनगाहर, केलांग-योचे वाया तिनो, केलांग-चोखंग वाया शिलिंग, केलांग-दारचा, कुल्लू-ज्वालापुर, कुल्लू-शांघड़, मनाली-शिमला, मनाली-दिल्ली एसी, मनाली-चंडीगढ़ एसी, बंजार-शिमला, कुल्लू-छमाहण, कुल्लू भल्याणी, कुल्लू-बराधा-शंगचन, कुल्लू-बाराहार, कुल्लू-कमांद, मणिकर्ण-दिल्ली, कुल्लू-लेह के अलावा पंद्रह रूट मनाली से रोहतांग के बीच शुरू होंगे।
आरटीओ कुल्लू डॉ. सुरेश जसवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग स्कीम के अंतर्गत मात्र एक साल के लिए परमिट जारी किए हैं। कई पुराने रूटों को भी इसमें शामिल किया गया है।