फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल नी लाणा ओ... पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के लारी गांव में बिरशू मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर लालड़ी नृत्य किया। लालड़ी नृत्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं मेले में शिवा युवक मंडल की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष बलजीत डोगरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नेऊ ली पंचायत के उप प्रधान भूपेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। वहीं लोक कलाकार चंद्रमणी ने बस केरे सीमा, दिल नी लाणा ओ..., हो मेरिए ललिता... आदि गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया। मेले के समापन अवसर पर कुल्लू फल एवं सब्जी उत्पादक संघ कुल्लू के अध्यक्ष लालचंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी सभ्यता, संस्कृति की पहचान हैं। इन्हे संजोए रखने की आवश्यकता है। इस दौरान कोषाध्यक्ष पवन ठाकुर, पूर्व वार्ड पंच देवी चंद, शिवा युवक मंडल के प्रधान दुनी चंद, उप प्रधान धनी राम, सचिव रूम सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद, ज्ञान चंद, अशुपाल, इंद्र सिंह, विद्या लाल, जवन दास, रामकृष्ण, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें