अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से निरमंड खंड में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न युवा मंडलों के सदस्यों ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लिया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी कुमारी लता ने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की योजनाओं के बारे में बताया।
कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से सभी जिलों के समस्त खंडों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उनके शरीर को स्वस्थ रखना है। इस दौरान आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान युवा मंडल बजराह ने हासिल किया। उपविजेता निरमंड स्कूल रहा।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब वरुण शर्मा को दिया गया। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर जेआर प्रेमी ने सभी प्रतिभागी युवाओं को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल विभाग के स्वयंसेवी मुकेश मेहरा, विनोद कुमार, पदम स्नेही, कमल सिंह, यशपाल, अमृत शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, वरुण शर्मा, दलजीत, नीरज, संगम तथा संजू नेगी आदि मौजूद रहे।
000