फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम हुए बदमाश, लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने सिपाही पर चाकू से हमला बोल किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश ने सिपाही पर चाकू से हमला बोल किया घायल
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। बदमाश लगातार ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे है। मंगलवार की रात्रि तहसील चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर में घुसे बदमाश को गश्ती सिपाहियों ने पकड़ना चाहा। इस दौरान बदमाश ने सिपाही पर हमला बोल चाकू मार घायल कर दिया। साथ ही मौके से भाग गया। साथी सिपाही ने घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।
नगर के मोहल्ला चक स्वार, सैनी मोहल्ला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वर्गीय भूरे लाल कश्यप की पत्नी अनीता देवी पुत्र सहित अन्य परिजनों के घर पर सो रहे थीं। इसी दौरान रात में दो सशस्त्र बदमाश घर में घुस गए। साथ ही घर में रखे सामान को समेट कर ले जाने लगे। तभी पड़ोसी महिला किरन ने उन्हेें देख लिया ओर शोर मचा दिया। शोर सुन मोहल्ले वाले जाग गये। उन्होंने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान एक बदमाश संदूक खेत में छोड़ कर भागने लगा। शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे गश्ती सिपाही लोकेंद्र सिंह और अनुज कुमार ने एक बदमाश को दबोच लिया। इस दौरान बदमाश ने सिपाही लोकेंद्र सिंह पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू सिर पर लग जाने से सिपाही घायल हो गया। दोनों सिपाही बाइक सहित गिर गए। वहीं, मौका पाकर बदमाश भाग गए। साथी सिपाही ने घायल सिपाही को सीएचसी भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश के खिलाफ दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
स्वार। पुलिस कर्मी पर बदमाश द्वारा किए गए हमले के बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही घायल पुलिस कर्मी की ओर से कोई अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई गई। मामले को पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया। वहीं, बदमाश बेखौफ होकर क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें