फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने अफसरों और पार्षदों संग उठाया कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त यूनुस ने मंगलवार को कुल्लू शहर के वार्ड नंबर छह लोअर ढालपुर और सरवरी नदी के किनारे विभिन्न विभागों के अधिकारियों, नगर परिषद के पदाधिकारियों, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों सहित स्थानीय लोगों के साथ सफाई अभियान चलाया। उपायुक्त ने अभियान के दौरान सभी के समक्ष एक उदाहरण पेश करते हुए गंदगी संभावित क्षेत्र में स्वयं जाकर कूड़ा उठाया तथा मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों, पार्षदों तथा स्थानीय लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि छह से 10 सितंबर तक जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों के सभी वार्डों और इनके साथ लगते नदी-नालों की सफाई की जाएगी। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और सरकारी परिसरों की सफाई भी की जाएगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा चिन्हित 356 गांवों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का आकलन भी किया जाएगा। नगर निकायों के तीन सबसे स्वच्छ वार्डों और तीन सबसे स्वच्छ ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। सफाई अभियान में नगर परिषद की अध्यक्ष विमला महंत, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डॉ. जीसी बैंस, कार्यकारी अधिकारी तेज सिंह ठाकुर, अन्य अधिकारियों, नगर पार्षदों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें