भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर के तहत गड़सा घाटी में पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट किया है। पुलिस ने नशे की खेती को लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गड़सा घाटी के भोसा (लिंगना) पहुंची। उन्हें भोसा में खेतों में अफीम के पौधे मिले। पुलिस ने 5,126 पौधों को नष्ट किया। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद