फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जरड़ के पास ट्रक से बीयर की 500 पेटियां जब्त

विज्ञापन
कुल्लू में पकड़ा गया तस्करी कर लाया जा रहा बीयर से भरा वाहन।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। आबकारी विभाग ने कुल्लू-मनाली फोरलेन पर जरड़ के समीप एक ट्रक से बीयर की 500 पेटियां जब्त की हैं। विभाग ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। भुंतर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि पेटियों में 7200 बोतलें थीं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने 3 सितंबर सुबह करीब 7:40 बजे जरड़ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरा ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से बीयर की पेटियां बरामद हुईं। बीयर की पेटियों पर पंजाब में बिक्री के लिए अंकित था। चालक से शराब के परिवहन संबंधी पास, परमिट और अन्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
यह कार्रवाई सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी सुरेश शर्मा, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी बंजार वृत्त गंगाराम, आबकारी पुलिस आरक्षी अशोक कुमार और चालक सुरेश कुमार की टीम ने की। मामले में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39(1) के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगामी जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक सुरेश कुमार निवासी जबली, डाकघर चकमोह, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें