कुल्लू। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से वीरवार को बीएसएनएल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने नेचर पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने करीब 50 देवदार के पौधे रोपे और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इसके बाद बीएसएनएल कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक बीएल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों ने बीएसएनएल दिवस उत्साह के साथ मनाया। पौधरोपण और सफाई अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।