फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एक साथ सेवानिवृत्त हुए 47 अध्यापक, पढ़ाई पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बीते 31 मार्च को 47 अध्यापक सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे सातों शिक्षा खंडों के विभिन्न प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों में इजाफा हो गया है। जिले में 35 जेबीटी, सात सीएंडवी और पांच टीजीटी अध्यापक सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होनेे का डर अभिभावकों को सता रहा है। अभिभावक सरकार और प्रारंभिक शिक्षा विभाग से अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 31 मार्च से पहले मुख्याध्यापक और जेबीटी के 365 पद रिक्त थे। इनमें 25 मुख्याध्यापकों के पद भरे गए हैं, अन्य पद रिक्त हैं। वहीं, अब 47 अध्यापक एक साथ सेवानिवृत्त होने से आंकड़ा दोबारा 350 के पार पहुंच गया है। इससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पढ़ने की आशंका बनी हुई है।
अभिभावक सोमदेव, आकाश, बुधराम, रोहित, रोनी, अनिता, मोनिका, अदिति ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित करते हैं। उन्होंने सरकार और विभाग से विद्यालयों में चल रहे रिक्त पदों को इसी माह भरने की मांग की है ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई प्रभावित न हो। इस संबंध में गुणवत्ता एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने कहा कि जिले के सातों शिक्षा खंडों में अध्यापकों के रिक्त पदों का ब्यौरा शिक्षा निदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें