कुल्लू। मणिकर्ण मार्ग पर जच्छणी में नाकाबंदी के दौरान नारकोटिक्स पुलिस ने एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस में सफर कर रहे राजस्थान के एक युवक से 465 ग्राम चरस बरामद की है।
आरोपी की पहचान लक्की नायक (22) पुत्र गोविंद सिंह नायक निवासी विज्ञाननगर, इंद्रपुरा, कोटा, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी स्थानीय इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर भुंतर की ओर जा रहा था।
इसी दौरान जच्छणी में नाकाबंदी के दौरान तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। मामले में भुंतर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। एसटीएफ नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद