फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में चलेगा निरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में निजी स्कूलों की ओर से की जा रही मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर दी है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग अगले सप्ताह से निजी स्कूलों में निरीक्षण अभियान चलाएगा। इस दौरान स्कूलों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। शर्तों को पूरा न करने वाले निजी स्कूलों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्कूलों के निरीक्षण के लिए अगले सप्ताह से अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने उपायुक्त के निर्देशानुसार सख्त रवैया अपनाया है। कुल्लू जिला में कई प्ले स्कूल चल रहे हैं। अधिकतर स्कूलों के पास प्री नर्सरी और नर्सरी की कक्षाएं भी हैं। लेकिन कुछ निजी स्कूल ऐसे में भी हैं, जो शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। ऐसे स्कूलों का इस निरीक्षण में पर्दाफाश होने वाला है। कुल्लू जिला में पिछले एक सप्ताह में दो निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। दोनों स्कूलों को दस्तावेज प्रस्तुत करने का एक सप्ताह का नोटिस दिया जा चुका है। दस्तावेज प्रस्तुत न करने की सूरत में इन स्कूलों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मामले की पुष्टि जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र आर्य ने की। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूलों में पाई गई खामियों के बाद अन्य निजी स्कूलों का भी निरीक्षण किया जाएगा। शर्तें पूरा न करने वाले स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें