फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनागी में गौशाला जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तुंग के बरनागी गांव में आग लगने से गौशाला जलकर राख हो गई है। गांवों के बीचोंबीच गौशाला में भड़की आग से अफरातफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन गौशाला में घास होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका और तेज हवा चलने से गौशाला जल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गौशाला मंगत राम, गंगा राम पुत्र भीमे राम, चेत राम, बुध राम, जय सिंह पुत्र लाल दास की थी।
    आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग तथा पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें