फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 337 बच्चे देंगे प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा छह अप्रैल को आयोजित की जाएगी। लाहौल-स्पीति में करीब 337 बच्चे नवोदय की परीक्षा देंगे। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

केलांग परीक्षा केंद्र में 77, उदयपुर में 70, काजा 90 और हंसा परीक्षा केंद्र में 100 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए सभी बच्चों को रोलनंबर जारी कर दिए गए हैं। हालांकि लाहौल में अभी भी सड़कें बंद पड़ी हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र पहुंचने में मुश्किलें आ सकती हैं। मयाड़ तिंदी और चंद्रा वैली में कई बच्चों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने के लिए 30 से 40 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। सड़कें बंद होने से लाहौल में जनजीवन अभी भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है। जवाहर नवोदय विद्यालय लरी के प्रधानाचार्य रतन सिंह नेगी ने कहा कि सभी बच्चों के रोलनंबर खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को भेजे गए हैं। विद्यालय की अपनी वेबसाइट पर भी रोलनंबर डाले गए हैं। नेगी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को रोलनंबर नहीं मिले हैं, उन्हें परीक्षा केंद्रों में भी ये जारी किए जाएंगे। अगर किसी कारणवश मौसम की बेरुखी या किन्हीं परिस्थितियों के चलते अधिकतर बच्चे परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके तो ऐसी सूरत में इस परीक्षा की तिथि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। बहरहाल नवोदय की इस परीक्षा के लिए बच्चों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें