फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच बंद होने से रात भर गाड़ियों में ठिठुरते रहे हजारों लोग

विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। एनएच-21 कुल्लू-मनाली पर भारी बारिश के चलते चट्टानें गिरने से 28 घंटों तक अवरुद्ध रहा। राष्ट्रीय मार्ग को शुक्रवार को बहाल किया गया, जिससे पर्यटकों और लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क बाधित होने पर दोनों ओर हजारों गाड़ियां जाम में फंसी रही। इनमें बाहर के कई सैलानी शामिल थे। जाम में वे रात भर परेशान होते रहे। ऐसे में कई सैलानियों और यात्रियों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। रात को बारिश होने से शीत लहर तेज हो गई थी।
विज्ञापन

कहा कि आसपास होटल और ढाबा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने कई सैलानियों को अपने घर में ले जाकर खाना खिलाया। लोगों ने मेहमान की तरह पर्यटकों की इंसानियत के तौर पर हर संभव सहायता की। हालांकि स्थिति को देखते हुए कुछ पर्यटक वापस कुल्लू आ गए थे। बता दें कि बंदरोल सब्जी मंडी के पास भारी बारिश के चलते विशाल चट्टानें खिसकने से वीरवार रात नौ बजे सुबह नेशनल हाईवे बाधित हो गया था। ऐसे में 28 घंटों तक मुसाफिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि जाम में करीब पांच हजार वाहन फंस गए थे। सर्द रात में सैलानी और अन्य यात्रियों को भोजन के लिए और रात गुजारने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासी श्याम चंद, राम सिंह, मूर्त राम ठाकुर, तारा चंद ने कहा कि सड़क बाधित होने से सैलानियों व यात्रियों को काफी परेशानियां हुई। उन्होंने कहा कि रात को दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब आदि राज्य के पर्यटक जाम में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने पर्यटकों को अपने घर में भोजन खिलाया और ठहरने के लिए कमरे भी दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के तमाम लोगों ने पर्यटकों की मदद की। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन की ओर पहले ही अलर्ट जारी किया था। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली मार्ग बंद होने से सैलानियों, यात्रियों व आम लोगों को परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें