फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कुल्लू में 14 फरवरी तक बर्फबारी का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में 16 फरवरी तक भारी बर्फबारी, बारिश की चेतावनी
विज्ञापन

जिला प्रशासन से जारी किया अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील
पांच दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा घाटी की जनजीवन
लाहौल में 80 फीसदी गांवों में न बिजली न दूर संचार सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मौसम विभाग ने जिला कुल्लू में फिर से भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 16 फरवरी तक का अलर्ट जारी किया है। हालांकि पिछले हफ्ते कुल्लू और लाहौल में हुई भारी बर्फबारी से जिला के कई क्षेत्रों में बिजली-पानी के साथ सड़क सुविधा प्रभावित चल रही है।
विज्ञापन

देवभूमि कुल्लू में सौ से अधिक ट्रांसफार्मरों के साथ दर्जनों सड़कें और पानी की स्कीमें बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। जिला के कई इलाकों में पांच दिन बाद भी दुश्वारियां तस की तस हैं। बाह्य सराज सवा एक महीने से जिला मुख्यालय से कटा हुआ है और लोग अपने जरूरी कामकाज के लिए पांच से छह फुट की बर्फ को लांघ कर कुल्लू पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी करीब एक दर्जन लोगों ने जलोड़ी दर्रा को पैदल आर पार किया है। बंजार की तीन कोठी, सैंज के ऊपरी गांवों के साथ रघुपुर घाटी और ऊझी घाटी की पंचायतों में अंधेरा छाया है। एक से दो फीट बर्फ के बीच टूटे बिजली के पोल और तारों को जोड़ना बिजली बोर्ड के कर्मियों के लिए आसान नहीं है। वहीं जिला के विभिन्न रूटों में फंसी एचआरटीसी की सभी बसें निकाल ली गई हैं। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हुई भारी बर्फबारी से घाटी में 80 फीसदी गांव में बिजली और संचार सेवा ठप पड़ी है। यातायात भी पूरी तरह से बंद है। मौसम खुलने से इलाके में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। अभी तक कई जगहों पर हिमस्खलन होने से लाखों का नुकसान हुआ है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौसम विभाग ने फिर से बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। डीसी ने मौसम को भांपकर ही आवाजाही करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें