फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर बने सदर विधायक के होटल के गेट को उखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लूूू। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर सदर विधायक के होटल का गेट जिला प्रशासन ने उखाड़ दिया है। सरकारी जमीन पर बने गेट को उखाड़ने से हड़कंप मच गया है। गेट को हटाने के लिए प्रशासन की टीम को दो बार मौके पर पहुंची। सुबह करीब 11 बजे के आसपास एसडीएम कुल्लू हथियार से लैस पुलिस बल व लोनिवि की जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। इसको देखकर होटल के गेट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन इस दौरान विधायक सुंदर सिंह ने कहा कि यह गेट नहीं होल्डिंग है। ऐसे में प्रशासन ने कानूनी सलाह लेने की बात कही और बिना कार्रवाई के बैरंग लौट गए। जेसीबी को मौके से हटा दिया। लेकिन शाम करीब पांच बजे एसडीएम कुल्लू फिर पहले से अधिक पुलिस बल व जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और कोर्ट के आदेश दिखाकर कार्रवाई शुरू की। जिसमें विधायक सुंदर सिंह के होटल का स्टाफ भी सहयोग करता हुआ देखा गया। हालांकि सड़क के साथ बने इस गेट के साथ अंदर की ओर लगे एक अन्य गेट को होटल स्टाफ ने पहले ही हटा दिया था। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि राजस्व विभाग ने पहले ही करीब दो हफ्ते गेट को हटाने को लेकर नोटिस दिया था। इसके बाद प्रदेश हाईकोर्ट ने 19 दिसंबर को होटल मालिक को स्वयं ही गेट को हटाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। ऐसा न करने पर कोर्ट ने जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। हाईकोर्ट का दिया एक हफ्ते का समय 25 दिसंबर को खत्म हो गया था। ऐसे में बुधवार को प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का पालन कर सरकारी जमीन पर बने होटल के गेट को हटाया है। एसडीएम ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें