फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थन घाटी के शिल्ह गांव में ढाई मंजिला गौशाला जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थन घाटी के शिल्ह गांव में गोशाला राख
विज्ञापन

शौचालय भी आया आग की चपेट में, सवा पांच लाख का नुकसान
घटना के समय एक शादी में व्यस्त थे गांव के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार/ गुशैणी (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत शिल्ही स्थित गांव शिल्ह में आग लगने से एक ढाई मंजिला गोशाला जलकर राख हो गई है। हादसा बुधवार देर रात को हुआ। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। हादसे के समय गांव के लोग एक शादी समारोह में व्यस्त थे। तभी कड़ाके की ठंड के बीच सर्द रात में लोग आग बुझाने के लिए घटनास्थल की ओर भागे और आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन गांव में पानी की कमी के कारण ग्रामीण आग बुझाने में नाकाम रहे। आग की इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मेवशियों को समय रहते बाहर निकाल लिया था। पंचायत के उपप्रधान मोहर सिंह ने बताया कि गोशाला काष्ठकुणी शैली में बनी थी। चार कमरों की इस गोशाला की निचली मंजिल में मवेशी बांधे गए थे। हालांकि ग्रामीणों ने शिल्ह गांव को जलने से बचा लिया है । आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने बताया कि आग लगने से शिल्ह गांव के टेक राम, नोए राम, सोम दत्त, कमली राम, वेद राम, दुनी चंद और ताबे राम की गोशाला जल गई है। इसकी ऊपरी मंजिल में खाद्य सामग्री के साथ साथ अन्य जरूरी सामान रखा गया था वह भी जल गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन करीब चार लाख 70 हजार रुपये आंका गया है। वहीं, आग से मेहर चंद निवासी शिल्ह का एक शौचालय भी आग की भेंट चढ़ गया है। इसका नुकसान साठ हजार रुपये बताया जा रहा है। थाना प्रभारी बंजार सीआर चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके के लिए रवाना कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें