हरबंस को सौंपा वरिष्ठ उप प्रधान का जिम्मा
कर्मचारी महासंघ ने किया कार्यकारिणी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ लाहौल स्पीति ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। लोनिवि के हरबंस को वरिष्ठ उपप्रधान, जबकि मोहन लाल को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासंघ के जिला अध्यक्ष मेघचंद प्रभुजी ने कहा कि कृषि विभाग में कार्यरत देवी रानी को महिला विंग अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के मेहर चंद और नवांग को चतुर्थ श्रेणी का उपप्रधान बनाया गया है। प्रेमनाथ को मुख्य सलाहकार, बलदेव को सलाहकार, छेवांग दोरजे को कानूनी सलाहकार, तरुण चंदेल संयुक्त सचिव, आरती देवी कार्यालय सचिव, रमेश चंद को ऑडिटर, तंजिन दोरजे को मीडिया सचिव नियुक्त किया गया है। तंजिन दोरजे, रमेश, प्रेमचंद और रिगजिन छेरिंग को स्टेट डेलीगेट बनाया गया है। रामकृष्ण, भीमचंद, निर्मल चंद, खेमचंद, डेचेन पलमो, दवा, सतीश, पेम्बा, सोनम, शेर सिंह, शेर सिंह, ओम प्रकाश, शिव लाल, दुनी चंद और उरज्ञान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रभु जी ने कहा कि उपायुक्त से अनुमति लेकर कर जल्द जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कृषि मंत्री मारकंडा को शामिल होने के लिए महासंघ की और से निमंत्रण दिया जाएगा। महासंघ ने जिला अस्पताल को शव वाहन उपलब्ध करवाने के लिए सांसद रामस्वरूप शर्मा और मारकंडा का आभार जताया है।